किसी को भी अकेले जन्म देना नहीं चाहिए।
Kisee ko bhee akele janm dena nahin chaahie.
डुला गर्भावस्था, गर्भपात (miscarriage), गर्भसंस्कार/गर्भ समाप्ति (abortion), प्रसव के समय और माता-पिता बनने की यात्रा में आपका साथ और समर्थन देने के लिए यहाँ हैं।
Doula garbhaavastha, garbhapaat (mischarriagai), garbhasanskaar/garbh samaapti (abortion), prasav ke samay aur maata-pita banane kee yaatra mein aapaka saath aur samarthan dene ke lie yahaan hain.
डुला प्रशिक्षित साथी और मार्गदर्शक होते हैं, जो आपकी चिंताओं को सुनते हैं, आवश्यक समर्थन प्रदान करते हैं और आपकी आवश्यकताओं के लिए आवाज उठाने में मदद करते हैं। वे समुदाय के सदस्य होते हैं और आपके द्वारा बोली जाने वाली भाषाएँ बोलते हैं।
Doula prashikshit saathee aur maargadarshak hote hain, jo aapakee chintaon ko sunate hain, aavashyak samarthan pradaan karate hain aur aapakee aavashyakataon ke lie aavaaj uthaane mein madad karate hain. ve samudaay ke sadasy hote hain aur aapake dvaara bolee jaane vaalee bhaashaen bolate hain.
डुला क्या करते हैं?
Doula kya karate hain?
डुला आपके साथ १–१ काम करते हैं और शिक्षा, भावनात्मक समर्थन और शारीरिक सहायता प्रदान करते हैं, जैसे:
Doula aapake saath 1–1 kaam karate hain aur shiksha, bhaavanaatmak samarthan aur shaareerik sahaayata pradaan karate hain, jaise:
आपकी चिंताओं और सवालों को ध्यानपूर्वक सुनना और बिना किसी पूर्वाग्रह के तथ्यात्मक, समयानुकूल और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक जानकारी और शिक्षा प्रदान करना। उदाहरण के लिए, डुला आपको निम्नलिखित के बारे में सिखा सकते हैं: aapakee chintaon aur savaalon ko dhyaanapoorvak sunana aur bina kisee poorvaagrah ke tathyaatmak, samayaanukool aur saanskrtik roop se praasangik jaanakaaree aur shiksha pradaan karana. udaaharan ke lie, dula aapako nimnalikhit ke baare mein sikha sakate hain:
आपके शरीर में होने वाले बदलाव और इन बदलावों के दौरान सही पोषण कैसे लें
aapake shareer mein hone vaale badalaav aur in badalaavon ke dauraan sahee poshan kaise lenदर्द प्रबंधन तकनीकें (साँस लेने के अभ्यास, विश्राम, सही पोजीशनिंग, मसाज आदि)
dard prabandhan takaneeken (saans lene ke abhyaas, vishraam, sahee pojeeshaning, masaaj aadi)संभावित जटिलताएं, चिकित्सकीय प्रक्रियाएं, और उनके लिए कैसे तैयारी करें
sambhaavit jatilataen, chikitsakeey prakriyaen, aur unake lie kaise taiyaaree karensambhaavit jatilataen, chikitsakeey prakriyaen, aur unake lie kaise taiyaaree karenप्रसव के बाद ठीक होने और खुद की देखभाल कैसे करें
prasav ke baad theek hone aur khud kee dekhabhaal kaise karenनवजात शिशु की देखभाल - दूध पिलाना, स्तनपान, नींद, चेतावनी संकेत आदि
navajaat shishu kee dekhabhaal - doodh pilaana, stanapaan, neend, chetaavanee sanket aadiचिकित्सा प्रणाली और आपके विकल्पों को समझने में मदद करना, सवाल पूछने और चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करना, और आपके योजनाओं, प्राथमिकताओं और चिंताओं के लिए वकालत में मदद करना (अपॉइंटमेंट में शामिल होना, अस्पताल कर्मचारियों या परिवार के साथ निर्णय साझा करने में सहायता करना)
प्रसव से संबंधित अपनी प्राथमिकताओं और इच्छाओं की सूची बनाने में मदद करना, ताकि आपके पास आपके जन्म के अनुभव में अपनी राय हो और आप और आपके बच्चेके लिए अच्छा निर्णय ले सकें।
डायपर, कपड़े, कार सीट जैसी आवश्यक बच्चा सामग्री और अन्य संसाधनों से आपको जोड़ना।
प्रसव और प्रसव के बाद आपके कल्याण का समर्थन करने और माता-पिता बनने में सहज संक्रमण के लिए पोषणयुक्त वातावरण तैयार करना।
महत्वपूर्ण: डुला किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह या निदान प्रदान नहीं करते। वे डॉक्टर, मिडवाइफ, नर्स या अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सिफारिशों को बदलते नहीं हैं। डुला किसी भी चिकित्सकीय या क्लिनिकल कार्य (जैसे योनि परीक्षा, भ्रूण की धड़कन की निगरानी, बच्चे को पकड़ना आदि) को नहीं करते और न ही प्रसव करने वाले व्यक्ति के लिए निर्णय लेते हैं या दबाव डालते हैं। डुला जीवनसाथी या पार्टनर की भूमिका को कभी प्रतिस्थापित नहीं करते। बल्कि, वे पार्टनर की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं, आश्वासन और समर्थन देकर सभी का अनुभव बेहतर बनाते हैं।
Mahatvapoorn: Doula kisee bhee prakaar kee chikitsakeey salaah ya nidaan pradaan nahin karate. ve doktar, midavaiph, nars ya any svaasthyakarmiyon kee siphaarishon ko badalate nahin hain. Doula kisee bhee chikitsakeey ya klinikal kaary (jaise yoni pareeksha, bhroon kee dhadakan kee nigaraanee, bachche ko pakadana aadi) ko nahin karate aur na hee prasav karane vaale vyakti ke lie nirnay lete hain ya dabaav daalate hain. Doula jeevanasaathee ya paartanar kee bhoomika ko kabhee pratisthaapit nahin karate. balki, ve paartanar kee bhaageedaaree ko protsaahit karate hain, aashvaasan aur samarthan dekar sabhee ka anubhav behatar banaate hain.
डुला सेवाओं के लाभ
Doula sevaon ke laabh
डुला सेवाएँ प्रसव से जुड़े बेहतर परिणाम ला सकती हैं, जैसे:
Doula sevaen prasav se jude behatar parinaam la sakatee hain, jaise:
● प्रसव का समय कम होना
● सिजेरियन की आवश्यकता कम होना
● योनि प्रसव में औजार (फोर्सेप या वैक्यूम) के इस्तेमाल की आवश्यकता कम होना
● प्रसव के दौरान दवाइयों और बेहोशी की आवश्यकता कम होना
● बच्चा समय से पहले जन्म लेने या कम वजन का होने का जोखिम कम होना
● नवजात बच्चा नवजात आईसीयू (NICU) में जाने का जोखिम कम होना
● नवजात शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण (APGAR स्कोर) बेहतर होना (हृदय गति, श्वास, मांसपेशियों की स्थिति)
● स्तनपान दर में सुधार
● माँ-बच्चा के बीच संबंध में सुधार
● प्रसव का अनुभव अधिक संतोषजनक होना
● प्रसव के बाद मानसिक उदासी (postpartum depression) की दर कम होना
डुला कैसे प्राप्त करें?
जो कोई भी एल्महर्स्ट (Elmhurst) अस्पताल या क्विन्स (Queens) अस्पताल में गर्भावस्था या प्रसवोत्तर देखभाल प्राप्त कर रहे हैं, वे होप कार्यक्रम के लिए पात्र हैं।
होप डुला सेवा के लिए अनुरोध करने हेतु, कृपया अपनी अगली अपॉइंटमेंट में अपने स्वास्थ्य प्रदाता से HOPE कार्यक्रम के लिए रेफरल मांगें, या ६४६-६१९-६७२१ (646-619-6721)पर कॉल करके होप में रेफरल का अनुरोध करें।
यदि आप न्यूयॉर्क सिटी में हैं और होप के लिए पात्र नहीं हैं, तो आप शहरभर डुला पहल के माध्यम से (Citywide Doula Initiative) किफायती या नि:शुल्क डुला सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। न्यूयॉर्क सिटी के बाहर, आप डुला खोजने के लिए डोना (DONA) का उपयोग कर सकते हैं।